गुरसहायगंज कन्नौज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बनियानी निवासी राममूर्ति की ट्रैक्टर दुर्घटना में गत दिनों मौत हो गई थी। इससे परिवार में शोक व्याप्त हो गया था। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व खनन मंत्री व विधायक अर्चना पांडे पीड़ित परिवार से मिलने उनके आवास पहुंचीं।
मंगलवार को अर्चना पांडे ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वह परिवार के साथ हैं। विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन भी दिया। अर्चना पांडे ने कहा कि की असमय मृत्यु से पूरा परिवार टूट गया है। यह बहुत ही दुखद घटना है। मैं प्रशासन से कहूंगी कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और अन्य जरूरी मदद तत्काल उपलब्ध कराई जाए। संकट की इस घड़ी में हम सबको मिलकर परिवार का साथ देना चाहिए। ग्राम प्रधान अनिल कुमार सिसोदिया ने बताया कि पूर्व राज्यमंत्री ने गांव के तीन लोगों के घर पहुंची और शोक संवेदना प्रकट की। इस मौके पर पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष दीपू शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज मिश्रा प्रेम सिंह अनिल कुमार वीरेंद्र सिंह राम प्रकाश महेंद्र सिंह सुरेश सिंह सुखदेव रामशरण सूरज शुगर सिंह के अलावा ग्रामवासी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दुर्घटना में मृत हुए किसान के घर पहुंची विधायक, बंधाया ढांढस


