39.9 C
Lucknow
Tuesday, June 23, 2026

प्रधानी की तैयारी कर रहे युवक को राजनीतिक साजिश का शिकार बनाने का आरोप

Must read

– पुलिस मुकदमे में नामजद होने के बाद फरार

फर्रुखाबाद। थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव चाचूपुर जटपुरा निवासी ब्रजेश उर्फ भोले राजपूत को 9 मई को हुए चर्चित पुलिस विवाद मामले में राजनीतिक साजिश का शिकार बनाए जाने के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों और परिजनों का आरोप है कि पुलिस द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में ब्रजेश का नाम जानबूझकर शामिल कराया गया, जबकि वायरल वीडियो में वह कहीं दिखाई नहीं देता।

आरोप है कि गांव की राजनीति और आगामी प्रधानी चुनाव को लेकर चल रही प्रतिस्पर्धा के कारण ब्रजेश को मामले में फंसाया गया। परिजनों का कहना है कि ब्रजेश गांव में प्रधानी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था, जिससे कुछ स्थानीय लोगों को राजनीतिक नुकसान की आशंका थी।

ग्रामीणों के अनुसार, भाजपा नेता रमेश राजपूत के प्रभाव में आकर ब्रजेश का नाम मुकदमे में शामिल कराया गया। हालांकि इस संबंध में अभी तक पुलिस या संबंधित पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
मामले में नामजद होने के बाद ब्रजेश उर्फ भोले राजपूत पुलिस कार्रवाई के डर से गांव छोड़कर इधर-उधर रह रहा है। परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि वायरल वीडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की पुनः समीक्षा की जाए, ताकि किसी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय न हो।
वहीं पुलिस का कहना है कि मुकदमे में नामजद सभी आरोपियों के विरुद्ध उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article