दोहा। कतर में एक गैस सप्लाई फैसिलिटी में हुए भीषण विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 12 भारतीय नागरिक शामिल हैं। हादसे के बाद भारतीय समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है।
भारतीय दूतावास ने घटना में भारतीय नागरिकों की मौत की पुष्टि की है। दूतावास स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है और मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार गैस सप्लाई केंद्र में अचानक हुए जोरदार धमाके के बाद आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत एवं बचाव दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर अभियान शुरू किया, लेकिन कई लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी।
कतर प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है, हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है।
भारतीय दूतावास ने कहा है कि वह मृतकों की पहचान और उनके पार्थिव शरीर को स्वदेश भेजने की प्रक्रिया में स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है। साथ ही प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।


