अयोध्या। राम मंदिर परिसर में आज भव्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। मंदिर परिसर स्थित शेषावतार मंदिर में आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
आयोजकों के अनुसार समारोह में शामिल होने के लिए 3 से 5 हजार विशिष्ट अतिथियों एवं श्रद्धालुओं को आमंत्रण भेजा गया है। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत कई जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की संभावना है।
ध्वजारोहण कार्यक्रम आज शाम 5 बजे से प्रारंभ होगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध भी किए गए हैं।
रामनगरी अयोध्या में होने वाला यह धार्मिक आयोजन श्रद्धा, आस्था और सनातन परंपरा का प्रतीक माना जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के कार्यक्रम में पहुंचने की उम्मीद है।


