39.8 C
Lucknow
Monday, June 22, 2026

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान जारी, कमालगंज क्षेत्र में दबिश देकर लहन नष्ट

Must read

फर्रुखाबाद। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश तथा जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देशन में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रवर्तन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में सोमवार को कमालगंज क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की गई।

अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 रीता वर्मा ने अपनी टीम के साथ थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर मझगांव में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान लगभग 10 किलोग्राम लहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट कराया गया। अधिकारियों ने क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री से संबंधित गतिविधियों की भी जांच की।

इसके बाद आबकारी टीम ने विभिन्न अनुज्ञापित मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण किया। कम्पोजिट मदिरा दुकानों में खुदागंज और कमालगंज तथा देशी मदिरा दुकानों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्टॉक का सत्यापन किया गया।

निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था, बिक्री अभिलेखों और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की गई। संबंधित अनुज्ञापियों को निर्देश दिए गए कि सभी अभिलेख अद्यतन रखें तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों और मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें।

आबकारी विभाग की टीम ने दुकानों पर उपलब्ध मदिरा का रिकॉर्ड से मिलान किया और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए।

जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता ने बताया कि जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article