42.6 C
Lucknow
Sunday, June 21, 2026

कमालगंज-जहानगंज मार्ग का निर्माण शुरू, आवागमन प्रभावित, भारी वाहनों के लिए बदला रूट

Must read

 

कमालगंज। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़े कमालगंज-जहानगंज मार्ग के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। रेलवे स्टेशन क्रॉसिंग के पास से सड़क निर्माण का काम शुरू होने के चलते मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया है। निर्माण कार्य के दौरान विशेष रूप से भारी वाहनों के आवागमन पर असर पड़ा है, जिसके चलते प्रशासन ने उनके लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया है।

निर्माण कार्य के कारण ट्रक, डंपर और अन्य भारी वाहनों को अब नई बस्ती मार्ग से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। इससे वाहन चालकों को कई किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी। वहीं दोपहिया और हल्के वाहनों के चालकों को भी निर्माण स्थल के आसपास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने इस महत्वपूर्ण सड़क निर्माण परियोजना का शिलान्यास किया था। क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग थी। सड़क अत्यधिक जर्जर हो चुकी थी, जिसके कारण आए दिन वाहन चालक परेशान होते थे और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। बरसात के मौसम में स्थिति और अधिक खराब हो जाती थी, जिससे ग्रामीणों, व्यापारियों तथा विद्यार्थियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कमालगंज और जहानगंज के बीच आवागमन काफी सुगम हो जाएगा तथा क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। हालांकि फिलहाल सड़क निर्माण के चलते लोगों को कुछ दिनों तक असुविधा का सामना करना पड़ेगा, लेकिन बेहतर सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article