38.7 C
Lucknow
Saturday, June 20, 2026

ज्वैलर्स से दिनदहाड़े लाखों की लूट, 2 किलो चांदी और 100 ग्राम सोना लेकर फरार हुए बदमाश

Must read

 

हरदोई। जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए ज्वैलर्स कारोबारी नसीम से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पुलिस महकमे में भी खलबली मच गई।

जानकारी के अनुसार, घुघेरा चौराहे के पास दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने ज्वैलर्स नसीम को निशाना बनाया। बदमाशों ने उनके पास मौजूद करीब 2 किलो चांदी और 100 ग्राम सोने के आभूषण लूट लिए और मौके से फरार हो गए। वारदात इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आरोपी भाग निकले।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

लूटकांड के खुलासे के लिए एसपी ने चार विशेष टीमों का गठन किया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा संदिग्धों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यापारियों में घटना को लेकर आक्रोश है और उन्होंने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और बदमाशों तक पहुंचने के लिए तकनीकी एवं सर्विलांस टीमों की मदद ली जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article