38.7 C
Lucknow
Saturday, June 20, 2026

राम मंदिर चोरी प्रकरण पर सुब्रत पाठक का अखिलेश यादव पर हमला

Must read

– बोले- “जांच आगे बढ़ी तो कई तार सामने आएंगे”

कन्नौज। भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी कार्यक्रम के बाद हुई प्रेसवार्ता में भाजपा के पूर्व सांसद Subrat Pathak ने राम मंदिर चोरी प्रकरण को लेकर समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav पर तीखा हमला बोला।

पूर्व सांसद ने कहा कि मंदिर में हुई चोरी के मामले में टिन्नू यादव का नाम सामने आया है, जिसका संबंध समाजवादी पार्टी से रहा है। उन्होंने दावा किया कि जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी और षड्यंत्र की परतें खुलेंगी, कई अन्य तथ्य भी सामने आ सकते हैं।

सुब्रत पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव को राम मंदिर मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा नेतृत्व की भगवान राम और राम मंदिर के प्रति आस्था को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर से जुड़े मामले में राजनीतिक बयानबाजी करने के बजाय जांच एजेंसियों को अपना काम करने देना चाहिए।

पूर्व सांसद ने यह भी कहा कि शुरुआत में चोरी की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही थी, लेकिन जैसे ही कुछ नाम सामने आए, जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए जाने लगे। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में दोषी चाहे कोई भी हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि राम मंदिर में चोरी की घटना हुई है और जांच में मंदिर से जुड़े किसी कर्मचारी या अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है, तो उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास बना रहे और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article