42.6 C
Lucknow
Sunday, June 21, 2026

विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन, राजयोग की शिक्षा

Must read

फर्रुखाबाद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के ओमनिवास केंद्र पर एक विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में राजयोगिनी बी.के. शोभा द, वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका के लौकिक एवं अलौकिक जन्मदिवस तथा बी.के. पूनम के समर्पण दिवस को संयुक्त रूप से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ परमात्मा शिव बाबा की स्मृति एवं राजयोग मेडिटेशन के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित भाई-बहनों ने दोनों को चुन्नी बैज तिलक मलाओं से शिसोभित कर उनके प्रति अपनी शुभकामनाएँ एवं सम्मान व्यक्त किया।
बी.के. शोभा द ने अपने जीवन को परमात्मा शिवबाबा की सेवा में जीवन समर्पित करते हुए राजयोग एवं ईश्वरीय ज्ञान के माध्यम से अनेक आत्माओं को शांति, शक्ति और सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा दी है।
बी.के. पूनम का प्रभु समर्पण दिवस परमात्मा सेवा के प्रति निष्ठा, त्याग और समर्पण की भावना के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान अजय कुमार ने कि कहा कि दीदी कि दीदी का प्रेमपूर्वक स्वभाव सेवा भावना और सभी के प्रति सम्मान हमें प्रेरणा देता है।
इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम से सभी कातिल मोह लिया केक/ कैंडल लाइटिंग गुवारों के साथ सेलिब्रेट कर सभी को ब्रह्मा भोजन स्वीकार कराया गया, इस शुभ अवसर पर करतारसिंह ने एवं देवकुमार शर्मा, सतेंद्र सुधीर भाई, जगतप्रकाश भाई डॉ गंगासिंह का शुभ भावनाओं का आदान-प्रदान एवं राजयोग अनुभूति का सुंदर अनुभव रहा। संचालन सुअलाल मिश्रा ने किया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article