42.4 C
Lucknow
Sunday, June 21, 2026

बदायूं में हुए सड़क हादसे का सीएम योगी ने लिया संज्ञान, 6 लोगों की मौत पर जताया दुख, अधिकारियों को दिए निर्देश

Must read

बदायूं: यूपी के बदायूं (Badaun) में हुए सड़क हादसे को लेकर सीएम योगी (CM Yogi) ने संज्ञान लिया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि ‘बदायूं में दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है, मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने कहा, प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति, शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।’

खबरों के मुताबिक, उझानी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर भीषण सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हुए हैं। ये हादसा दो ट्रैक्टरों के चलते होना बताया जा रहा है। हादसे में घायल दो लोगों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इधर पुलिस दोनों ट्रैक्टर चालकों की तलाश है।

जानकारी के मुताबिक कछला और उझानी के बीच भूलपुर क्षेत्र में हाईवे पर दो ट्रैक्टर चालक रेस लगा रहे थे, जिसकी चपेट में ई-रिक्शा आ गई। ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची।

इस हादसे में ई-रिक्शा में बैठे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं पुलिस ने घायलों को तत्काल सीएचसी भेजा, जहां 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। दो घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और चालकों की तलाश की जा रही है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article