नवाबगंज नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाखों की लागत से अग्निशमन यंत्र को लगाया गया है। यंत्र लगाने के बाद आज तक चालू नहीं किया गया है। जिससे यंत्र शोपीस बनकर रह गया है। लाखों की लागत से लगाए गए इस यंत्र का न तो पानी का सिस्टम चालू है। और न ही उसका अलार्म चालू है। अक्सर सरकारी कार्यालयों, प्रतिष्ठानों में हो रही आग की घटनाओं को लेकर मंगलवार अग्निशमन विभाग से उपनिरीक्षक प्रांशु अवस्थी व कांस्टेबल राहुल यादव के साथ सीएचसी पहुंचे। उन्होंने सीएचसी में लगे अग्निशमन यंत्र की जांच की। उन्हें भी यंत्र बंद पड़ा मिला।
उपनिरीक्षक प्रांशु अवस्थी ने बताया कि सीएचसी में लगे यंत्र का पानी व अलार्म सिस्टम बंद मिला है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।
अग्निशमन विभाग ने सीएचसी पहुंचकर यंत्रों की जांच की


