33.3 C
Lucknow
Friday, August 7, 2026

8 अगस्त से अस्थायी रूप से बंद रहेगा मुरहास मार्ग रेलवे अंडरब्रिज

Must read

– 16 दिन चलेगा निर्माण कार्य

फर्रुखाबाद। उत्तर मध्य रेलवे ने निकवारी–फर्रुखाबाद रेल खंड पर स्थित रेलवे अंडरब्रिज (मुरहास मार्ग) को 8 अगस्त से अगली सूचना तक अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय अंडरब्रिज पर वेअरिंग कोट निर्माण कार्य के चलते लिया गया है। इस संबंध में वरिष्ठ खंड अभियंता (कार्य), उत्तर मध्य रेलवे, फिरोजाबाद द्वारा जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया गया है।

रेलवे के अनुसार, नीव करोरी –फर्रुखाबाद रेलखंड के किलोमीटर 1312/12-13 पर स्थित पुल पर पुराने वेअरिंग कोट को हटाकर नया निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान यातायात सुरक्षित रखना संभव नहीं होगा, इसलिए आमजन की सुरक्षा को देखते हुए मार्ग को अस्थायी रूप से बंद किया जा रहा है।

रेलवे ने बताया कि यह कार्य लगभग 16 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य है। इस अवधि में यात्रियों और स्थानीय लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है। आवागमन के लिए किलोमीटर 1313/7-8 पर स्थित RUB-84 तथा किलोमीटर 1315/7-8 पर स्थित RUB-86 का उपयोग किया जा सकेगा।
रेलवे प्रशासन ने कहा है कि निर्माण कार्य पूरा होते ही RUB-8A को पुनः आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्थानीय प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों को भी आवश्यक सूचना भेज दी गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article