36.4 C
Lucknow
Sunday, June 14, 2026

नर्मदा नदी के सतधारा घाट पर नहाने गए रेलवे परियोजना के 3 कर्मचारी डूबे, 1 को बचाया, 2 की तलाश जारी

Must read

नरसिंहपुर: नरसिंहपुर से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां प्रसिद्ध नर्मदा नदी (Narmada River) के सतधारा घाट (Satdhara Ghatपर नहाने गए रेलवे परियोजना के तीन कर्मचारी गहरे पानी में डूब गए। हालांकि मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की सूझबूझ से एक कर्मचारी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन दो कर्मचारी अब भी लापता हैं। घटना के बाद से ही प्रशासनिक अमला और रेस्क्यू टीम मौके पर तैनात है।

जानकारी के अनुसार रविवार की छुट्टी होने के कारण सतधारा घाट पर हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद थी। इसी दौरान इटारसी-श्रीधाम रेलवे विद्युतीकरण (Railway Electrification) कार्य में लगे रेलवे परियोजना के तीन कर्मचारी भी यहां नर्मदा नदी में नहाने के लिए पहुंचे थे।

नदी में नहाते समय गहराई का अंदाजा न होने के कारण तीनों युवक अचानक गहरे पानी में समाने लगे और डूबने लगे। युवकों को डूबता देख घाट पर चीख-पुकार मच गई और हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक कर्मचारी को तो सकुशल पानी से बाहर खींच लिया लेकिन दो अन्य युवक तेज बहाव और गहराई में लापता हो गए। लापता हुए दोनों कर्मचारियों की पहचान आजाद सिंह, उम्र 25 वर्ष, छोटू गोस्वामी, उम्र 33 वर्ष, के रूप में हुई है जो राजस्थान के रहने वाले हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम तुरंत सतधारा घाट पहुंची। लापता युवकों की तलाश के लिए SDERF और स्थानीय गोताखोरों की टीम को तत्काल काम पर लगाया गया है।

प्रशासन ने क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है। नदी के तेज बहाव के बीच गोताखोरों द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रही है। समाचार लिखे जाने तक लापता दोनों रेल कर्मचारियों का सुराग नहीं लग पाया था, उनकी तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article