35.1 C
Lucknow
Monday, August 3, 2026

रामलला के चढ़ावे पर डाका : एसआईटी जांच शुरू

Must read

– एफआईआर को लेकर चर्चाएं तेज

अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एसआईटी का गठन किए जाने के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज न होने से कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। संत समाज और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा तेज है कि जब करोड़ों रुपये के चढ़ावे में अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं, तो आखिर प्राथमिकी दर्ज करने में देरी क्यों हो रही है।

मामले में राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू सहित कई लोगों पर सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोप है कि एक साधारण कर्मचारी रहते हुए भी उसके पास करोड़ों रुपये की संपत्ति कैसे पहुंची। वहीं लवकुश मिश्रा के यहां कथित रूप से नकदी मिलने और अनुकल्प मिश्रा की महंगी संपत्तियों को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है।
चढ़ावे के सोना-चांदी और अन्य बहुमूल्य दान की निगरानी से जुड़े लोगों पर भी उंगलियां उठ रही हैं। इस बीच धर्मसेना प्रमुख संतोष दुबे ने ट्रस्ट से जुड़े कुछ बड़े नामों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article