40.2 C
Lucknow
Sunday, June 14, 2026

पुरानी रंजिश को लेकर युवक ने मांगी पुलिस सुरक्षा

Must read

– फेसबुक वीडियो के बाद फिर जताई अनहोनी की आशंका

नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के मोहल्ला पुराना गनीपुर निवासी एक युवक ने पुराने विवाद को लेकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवक का कहना है कि करीब एक वर्ष पूर्व हुए विवाद की रंजिश अभी भी खत्म नहीं हुई है और विपक्षी पक्ष दोबारा विवाद खड़ा कर सकता है, जिससे उसकी सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो सकता है।

मोहल्ला पुराना गनीपुर निवासी सनी पुत्र रघुबीर सिंह ने थाना नवाबगंज पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि लगभग एक वर्ष पहले गांव के कुछ लोगों के साथ पेड़ लगाने को लेकर उसका विवाद हुआ था। युवक का आरोप है कि उसी पुराने विवाद को लेकर विरोधी पक्ष अब भी रंजिश रखे हुए है और भविष्य में किसी भी समय उसके साथ झगड़ा या अप्रिय घटना कर सकता है।

सनी ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक एहतियाती कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे और किसी भी संभावित घटना को समय रहते रोका जा सके।

बताया गया है कि युवक ने इससे पहले अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर भी अपनी आपबीती सार्वजनिक की थी और सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की थी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

मामले में थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि युवक का प्रार्थना पत्र प्राप्त हो गया है। पुलिस द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है तथा आवश्यक जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article