40.1 C
Lucknow
Sunday, June 14, 2026

नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी!

Must read

लखनऊ। इटौंजा थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे एक लाख 20 हजार रुपये की रकम हड़प ली गई। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने धमकाना शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित किशोरी लाल ने आरोप लगाया है कि बगहा निवासी आशीष कुमार ने नौकरी लगवाने का भरोसा देकर उससे किश्तों में करीब 1 लाख 20 हजार रुपये वसूल लिए। काफी समय बीत जाने के बावजूद न तो नौकरी मिली और न ही रकम वापस की गई।

पीड़ित का कहना है कि जब उसने अपने पैसे लौटाने की मांग की तो आरोपी टालमटोल करने लगा। आरोप है कि बाद में पैसे मांगने पर उसे धमकियां भी दी गईं। इससे परेशान होकर उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

मामला इटौंजा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पीड़ित ने संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और अपनी रकम वापस दिलाने की मांग की है।

प्रदेश में बेरोजगारी का लाभ उठाकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी नौकरी के लिए धनराशि मांगने वाले व्यक्तियों से सावधान रहें और केवल अधिकृत सरकारी प्रक्रियाओं पर ही भरोसा करें।

फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद तथ्य सामने आने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article