36.7 C
Lucknow
Saturday, June 13, 2026

शादी के दौरान बैंड-बाजे और कैमरे को लेकर हुए विवाद के बाद दुल्हन ने शादी से किया इनकार, बारात वापस लौटानी पड़ी

Must read

नवाबगंज: नवाबगंज में शादी के दौरान बैंड-बाजे और कैमरे को लेकर हुए विवाद के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इसके चलते दूल्हे पक्ष को बिना दुल्हन के ही बारात वापस लौटानी पड़ी। यह घटना 11 जून को हुई। थाना शमशाबाद के गांव नई बस्ती बल्लू वेहटा निवासी एक बुजुर्ग बाहर रहकर भट्टे पर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने लगभग एक वर्ष पहले अपनी पुत्री की शादी थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव रोहिला निवासी युवक के साथ तय की थी। बुजुर्ग ने अपनी बड़ी पुत्री के घर नगर नवाबगंज से शादी करने का निर्णय लिया था। निर्धारित तिथि 11 जून को बारात नगर नवाबगंज स्थित बड़ी पुत्री के घर पहुंची। बारात आने के बाद वधू पक्ष ने इस बात पर आपत्ति जताई कि वर पक्ष बैंड, कैमरा और अन्य आवश्यक सामान लेकर नहीं आया था। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही गाली-गलौज में बदल गई और विवाद बढ़ गया। विवाद बढ़ता देख वधू ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया।अचानक वधू के शादी से मना करने पर वर पक्ष में हड़कंप मच गया। बारात में आए कुछ लोगों ने मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन सकी। अंततः वर पक्ष बिना दुल्हन लिए ही वापस लौट गया।इसके बाद 12 जून की शाम तक दोनों पक्षों के बीच पंचायत चलती रही, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। वधू अपने फैसले पर अडिग रही और उसने शादी करने से इनकार कर दिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article