36.7 C
Lucknow
Saturday, June 13, 2026

सिद्धपुरुष स्वामी जी महाराज की तपोस्थली पर यज्ञ-हवन एवं भंडारे का आयोजन

Must read

 

– मौधा गांव में धार्मिक आयोजन में उमड़ी आस्था,
– वरिष्ठ बीजेपी नेताओं समेत बड़ी संख्या में जूटे लोग
– आयोजक बीजेपी नेता अभय सिंह नें जुटाया जन सैलाब

फर्रुखाबाद। सिद्धपुरुष पूजनीय स्वामी जी महाराज की तपोस्थली, आश्रम एवं शहीदों की पावन भूमि ग्राम मौधा में आयोजित यज्ञ, हवन-पूजन एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी के नेता अभय सिंह द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से यज्ञ और हवन संपन्न कराया गया। क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना के साथ आहुतियां अर्पित की गईं। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे वातावरण में भक्तिमय माहौल बना रहा।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने सिद्धपुरुष स्वामी जी महाराज की तपोभूमि को आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बताते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा लोगों को अपनी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ते हैं।

कार्यक्रम में शामिल अतिथियों ने यज्ञ-हवन के उपरांत प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक और सामाजिक एकता को मजबूत करने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

भाजपा नेता अभय सिंह ने सभी श्रद्धालुओं और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष फ़तेहचंद्र राजपूत, पूर्व विधायक एवं कोआपरेटिव बैंक चेयरमैन कुलदीप गंगवार, पूर्व जिलाध्यक्ष भूमि विकास बैंक निदेशक दिनेश कटियार, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ भूदेव राजपूत,डी एस राठौर, वीरेंद्र सिंह राठौर प्रभाकर राजपूत सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article