45.2 C
Lucknow
Tuesday, June 9, 2026

पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते सात ट्रेनों के संचालन समय में बदलाव, रेलवे ने जारी की संशोधित समय-सारिणी

Must read

फर्रुखाबाद। पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा और अतिरिक्त यात्री दबाव को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने कानपुर–कासगंज रेलखंड पर संचालित सात ट्रेनों के संचालन समय में अस्थायी बदलाव किया है। रेलवे की ओर से संशोधित समय-सारिणी जारी कर यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

जारी समय-सारिणी के अनुसार ट्रेन संख्या 15038 कासगंज–कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस कासगंज से 15 मिनट की देरी से रवाना होगी। वहीं ट्रेन संख्या 55344 कासगंज–फर्रुखाबाद सवारी गाड़ी अपने निर्धारित समय से 35 मिनट विलंब से चलेगी। ट्रेन संख्या 55345 लखनऊ–कासगंज सवारी गाड़ी फर्रुखाबाद से एक घंटा पांच मिनट की देरी से संचालित की जाएगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 54156 फर्रुखाबाद–कानपुर सेंट्रल सवारी गाड़ी को फर्रुखाबाद स्टेशन पर डेढ़ घंटे तक रोके जाने के बाद दोपहर 12:55 बजे रवाना किया जाएगा। ट्रेन संख्या 55346 कासगंज–कानपुर अनवरगंज सवारी गाड़ी को कासगंज और फर्रुखाबाद के बीच 35 मिनट तक नियंत्रित कर चलाया जाएगा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार ट्रेन संख्या 15037 कानपुर अनवरगंज–कासगंज एक्सप्रेस कानपुर से दोपहर 1:15 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं ट्रेन संख्या 54155 कानपुर सेंट्रल–फर्रुखाबाद सवारी गाड़ी को 8 और 9 जून को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 2 घंटे 25 मिनट तक रोके जाने के बाद शाम 5:50 बजे रवाना किया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा के कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आवागमन को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेनों की वर्तमान स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article