36.5 C
Lucknow
Saturday, June 6, 2026

लखनऊ में 20 घंटे से बिजली गुल, जेहटा फीडर क्षेत्र में उपभोक्ताओं का प्रदर्शन; डंपर टक्कर से ट्रांसफार्मर गिरने का आरोप

Must read

लखनऊ। दुबग्गा उपकेंद्र के जेहटा फीडर क्षेत्र में 20 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से नाराज उपभोक्ताओं ने शुक्रवार रात जमकर प्रदर्शन किया। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न मिलने से परेशान लोग बड़ी संख्या में दुबग्गा उपकेंद्र पहुंचे और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

जानकारी के अनुसार, जेहटा फीडर के अंतर्गत लक्ष्मी अस्पताल के पास स्थित कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात करीब 2 बजे बिजली गुल हो गई थी, जो शुक्रवार देर रात तक भी बहाल नहीं हो सकी। इस दौरान लोगों को पानी, मोबाइल चार्जिंग और अन्य जरूरी कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जिससे उनका आक्रोश बढ़ता गया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक तेज रफ्तार डंपर बिजली के खंभे से टकरा गया था, जिससे दो पोल क्षतिग्रस्त हो गए और ट्रांसफार्मर गिर गया। वहीं बिजली विभाग का कहना है कि 63 केवीए ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी के कारण आपूर्ति बाधित हुई। इस विरोधाभास को लेकर इलाके में स्थिति स्पष्ट नहीं है।

हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। बाद में बिजली विभाग के अधिकारियों ने जल्द आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया। फिलहाल मरम्मत कार्य जारी है और क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सामान्य करने की कोशिशें की जा रही हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article