35.3 C
Lucknow
Saturday, June 6, 2026

देर रात सड़कों पर उतरी पुलिस, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर चलाया सघन चेकिंग अभियान

Must read

फर्रुखाबाद। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराध एवं संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में शुक्रवार देर रात व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल ने सड़कों पर उतरकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की। वहीं बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर रुकने वाले यात्रियों की भी तलाशी ली गई।
पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती गई। पुलिसकर्मियों ने आने-जाने वाले वाहनों की जांच करने के साथ ही संदिग्ध दिखाई देने वाले लोगों से पूछताछ की और उनके पहचान पत्रों की भी जांच की। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर यात्रियों के सामान की तलाशी लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
इसी क्रम में कादरीगेट थाने के उपनिरीक्षक विद्याशंकर तिवारी ने पुलिस बल के साथ देर रात क्षेत्र में पैदल गश्त की। उन्होंने विभिन्न मोहल्लों और मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी तथा लोगों से सुरक्षा संबंधी जानकारी भी प्राप्त की। पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article