42.2 C
Lucknow
Friday, June 5, 2026

सड़क के लिए सभासद का अनोखा विरोध, ईओ के सामने दंडवत होकर लगाई गुहार

Must read

 

उन्नाव। जिले के बांगरमऊ नगर पालिका क्षेत्र में सड़क निर्माण की मांग को लेकर एक सभासद का अनोखा विरोध चर्चा का विषय बन गया। वार्ड की बदहाल सड़क से नाराज सभासद हरिओम तिवारी ने अधिशासी अधिकारी के कार्यालय पहुंचकर पहले हाथ जोड़कर गुहार लगाई और फिर दंडवत होकर सड़क निर्माण की मांग की।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र की सड़क लंबे समय से खराब हालत में है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत और मांग पत्र देने के बावजूद समस्या का समाधान न होने पर सभासद ने विरोध का यह अनोखा तरीका अपनाया।

नगर पालिका कार्यालय पहुंचे हरिओम तिवारी ने अधिशासी अधिकारी के सामने हाथ जोड़कर सड़क निर्माण की मांग की। जब उन्हें संतोषजनक आश्वासन नहीं मिला तो उन्होंने कार्यालय परिसर में ही दंडवत होकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारी और स्थानीय लोग भी हैरान रह गए।

सभासद का कहना है कि सड़क की जर्जर स्थिति के कारण लोगों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में हालात और खराब हो जाते हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं दिख रहे हैं।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का भी कहना है कि यदि जनप्रतिनिधियों को अपनी ही जनता की समस्याओं के लिए इस तरह गुहार लगानी पड़े तो यह व्यवस्था की गंभीर स्थिति को दर्शाता है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article