42.2 C
Lucknow
Thursday, June 4, 2026

जहानगंज चौराहे पर जगद्गुरु शंकराचार्य का ऐतिहासिक स्वागत, पुष्पवर्षा और जयघोष से गूंजा क्षेत्र

Must read

 

फर्रुखाबाद। ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के जनपद आगमन पर जहां एक ओर विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना का क्रम चला, वहीं जहानगंज चौराहे पर उनका ऐतिहासिक स्वागत किया गया। सैकड़ों सनातन धर्मावलंबियों ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और जयघोष के बीच उनका अभिनंदन किया। पूरे क्षेत्र में “हर-हर महादेव”, “जय श्रीराम” और “गौ माता की जय” के उद्घोष गूंजते रहे।

शंकराचार्य के स्वागत के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। जैसे ही उनका काफिला जहानगंज चौराहे पर पहुंचा, लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वागत स्थल पर सनातन धर्म और गौ रक्षा के समर्थन में बैनर एवं झंडे भी लगाए गए थे।

इस अवसर पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि “गौ माता भारतीय संस्कृति की आत्मा हैं। गौ रक्षा केवल धार्मिक नहीं बल्कि राष्ट्रीय दायित्व है।” उन्होंने सनातन समाज से संगठित होकर धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article