28 C
Lucknow
Thursday, September 10, 2026

राजेपुर बीआरसी में कनिष्ठ सहायक पर शिक्षकों ने लगाए गंभीर आरोप

Must read

 

बोले बिना पैसे नहीं होता काम, बीआरसी की जगह अपने घर पर बुलाते हैं बाबूजी

फर्रुखाबाद। विकासखंड राजेपुर स्थित बीआरसी में तैनात कनिष्ठ सहायक अर्पित तिवारी की कार्यशैली को लेकर शिक्षकों में नाराजगी सामने आई है। कई शिक्षकों ने नाम न छापने की शर्त पर आरोप लगाया कि कनिष्ठ सहायक शिक्षकों से गलत लहजे में बातचीत करते हैं और विभागीय कार्यों के लिए अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है। कार्यालय की बजाय वह शिक्षकों को अपने घर बुलाना ज्यादा पसंद करते हैं

शिक्षकों का आरोप है कि बीआरसी पर बिना पैसे दिए कई काम आसानी से नहीं किए जाते। उनका कहना है कि काम कराने के लिए पैसे की मांग की जाती है और यह भी कहा जाता है कि रकम ऊपर अधिकारियों तक पहुंचानी पड़ती है।

शिक्षकों के बीच इसको लेकर काफी नाराजगी है। उनका कहना है कि विभागीय कार्यालय में शिक्षक अपने काम के लिए पहुंचते हैं, लेकिन वहां उन्हें सहयोग मिलने के बजाय आर्थिक दबाव और अभद्र व्यवहार का सामना करना पड़ता है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो इससे विभागीय कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह से बात की गई तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article