37.5 C
Lucknow
Wednesday, June 3, 2026

गौ रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा के साथ जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का जनपद में होगा भव्य स्वागत

Must read

क्रासर : पांडेश्वरनाथ मंदिर में भक्तों को देंगे प्रवचन

फर्रुखाबाद। गौ रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा के तहत गुरुवार को उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर अनंत श्रीविभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का जनपद आगमन होगा। उनके स्वागत के लिए जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालु एवं सामाजिक संगठनों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
जिला संयोजक अंकित तिवारी के नेतृत्व में काली नदी पुल, जहानगंज में शंकराचार्य महाराज की अगवानी की जाएगी। यहीं से जिले में स्वागत कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू होगा।
यात्रा के सहसंयोजक अधिवक्ता दीपक द्विवेदी ने बताया कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज अपने शिष्यों के साथ धर्मयात्रा पर आ रहे हैं। काली नदी पुल से उनका काफिला कमालगंज होते हुए याकूतगंज स्थित छोटी जेल के निकट लाइफ लाइन अस्पताल पहुंचेगा, जहां उनका स्वागत किया जाएगा।
इसके बाद फतेहगढ़ चौराहा, भोलेपुर, आवास विकास, बढ़पुर, लाल दरवाजा, लोहाई रोड और घूमना चौक से होते हुए दोपहर करीब एक बजे उनका काफिला रेलवे रोड स्थित पांडेश्वरनाथ मंदिर पहुंचेगा। यहां वे श्रद्धालुओं से भेंट करेंगे तथा धर्मसभा को संबोधित करते हुए प्रवचन देंगे।
इसके उपरांत दोपहर 2:10 बजे जसमई तिराहे पर उनका स्वागत किया जाएगा। फिर हजियापुर और मांझना में भी श्रद्धालुओं द्वारा उनका अभिनंदन किया जाएगा। इसके बाद नवाबगंज क्षेत्र से होते हुए शाम करीब पांच बजे मोहम्मदाबाद स्थित एक कोल्ड स्टोरेज परिसर में उनका स्वागत कार्यक्रम आयोजित होगा, जहां उनका रात्रि विश्राम रहेगा।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार प्रातः जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का काफिला मैनपुरी जनपद के लिए प्रस्थान करेगा। सहसंयोजक दीपक द्विवेदी ने जिले के श्रद्धालुओं एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में स्वागत कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article