32 C
Lucknow
Sunday, May 31, 2026

गृह मंत्रालय के नोटिस के बाद एक्शन में अलीगढ़ प्रशासन, पाक नागरिक की करोड़ों की भूमि पर चस्पा हुआ नोटिस

Must read

पाकिस्तान जाकर बसे मोहम्मद नासिर की अतरौली स्थित जमीन शत्रु संपत्ति घोषित

मोहम्मद आकिब खांन

यूथ इंडिया न्यूज़, अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में शत्रु संपत्तियों को लेकर प्रशासनिक गलियारों में एक बार फिर बड़ी हलचल शुरू हो गई है। देश के विभाजन के समय पाकिस्तान जाकर बसे एक परिवार की करोड़ों रुपये मूल्य की अतरौली तहसील स्थित करीब डेढ़ हेक्टेयर जमीन को सरकारी नियंत्रण में लेने यानी ‘शत्रु संपत्ति’ घोषित करने की विधिक प्रक्रिया तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत शत्रु संपत्ति अभिरक्षक कार्यालय द्वारा इस संबंध में औपचारिक नोटिस जारी किए जाने के बाद स्थानीय जिला और तहसील प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय के शत्रु-संपत्ति अभिरक्षक कार्यालय द्वारा पाक नागरिक मोहम्मद नासिर के नाम दर्ज अतरौली तहसील के ग्राम औरेनी दलपतपुर की गाटा संख्या 152 (0.17 हे.) और 180 (1.142 हे.) भूमि को शत्रु संपत्ति के रूप में दर्ज करने का नोटिस जारी किया गया है, जिसे स्थानीय अतरौली तहसील प्रशासन ने संबंधित संपत्ति पर चस्पा कर आगे की विधिक कार्रवाई तेज कर दी है।
गौरतलब है कि अलीगढ़ जनपद में वर्तमान में कुल 48 शत्रु संपत्तियां हैं, जिनमें से सर्वाधिक संपत्तियां कोल, शहर और अतरौली विधानसभा क्षेत्रों में स्थित हैं, और इस नई जमीन के आधिकारिक रूप से शत्रु संपत्ति अभिरक्षक में निहित होने के बाद जिले में इसकी कुल संख्या और बढ़ जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article