29 C
Lucknow
Friday, May 29, 2026

तमाम प्रयासों के बाद भी नगर को जाम से नहीं मिल रही निजात

Must read

रेलवे स्टेशन से चौक तक रेंगता रहा यातायात, घंटों परेशान रहे लोग
फर्रुखाबाद। नगर को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए प्रशासन और नगर पालिका द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद शहरवासियों को राहत नहीं मिल पा रही है। रेलवे स्टेशन से लेकर पल्ला मठिया और चौक तक का मुख्य मार्ग आए दिन जाम की चपेट में रहता है। मंगलवार को एक बार फिर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में भारी जाम लग गया, जिससे पूरे रेलवे रोड पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।
सुबह से शुरू हुआ जाम दोपहर तक बना रहा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोग घंटों तक फंसे रहे। स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों, व्यापारियों और यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को भी भारी दिक्कतें उठानी पड़ीं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में लगातार बढ़ रहे वाहनों का दबाव और संकरी सड़कें जाम की सबसे बड़ी वजह हैं। रेलवे रोड, चौक और पल्ला मठिया जैसे व्यस्त क्षेत्रों में सड़क चौड़ीकरण का कार्य अभी तक प्रभावी रूप से नहीं हो पाया है। वहीं दूसरी ओर शहर को आधुनिक स्वरूप देने के लिए जगह-जगह रेड लाइटें और ट्रैफिक व्यवस्थाएं लागू की गई हैं, लेकिन इन व्यवस्थाओं से जाम की समस्या कम होने के बजाय और बढ़ती दिखाई दे रही है।
व्यापारियों और आम नागरिकों का आरोप है कि अतिक्रमण, अव्यवस्थित पार्किंग और ई-रिक्शा व टेंपो की मनमानी भी जाम का बड़ा कारण बन चुकी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article