लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है। योगी सरकार (yogi government) ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) संवर्ग के 9 अफसरों का ट्रांसफर (Transfer) किया है। इस नई तबादला सूची में, दो एसडीएम, दो अपर नगर आयुक्त, प्रयागराज सिटी मजिस्ट्रेट और एक प्रधान प्रबंधक अधिकारी के नाम शामिल हैं।
सरकार ने जिन अफसरों का तबादला किया है। उनमें विनोद कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी मिर्जापुर, विनय कुमार सिंह को नगर मजिस्ट्रेट प्रयागराज बनाया गया है। जबकि उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक (UP PCS Officer Transfers) गुलशन को मुख्य राजस्व अधिकारी बलिया और सुरेश कुमार पाल को उप निदेशक बाल विकास पुष्टाहार निदेशालय नियुक्त किया गया है।
वहीं भदोही एसडीएम रहीं बरखा सिंह प्रधान प्रबंधक सहकारी चीनी मिल संघ को जिम्मेदारी दी गई है। प्रतीक्षारत अविनाश कुमार गौतम को एसडीएम आजमगढ़ और कानपुर नगर निगम में अपर नगर आयुक्त रहीं अमृता सिंह को अमेठी में एडीएम नियुक्त किया गया है। साथ ही प्रतीक्षारत रहे अभिषेक वर्मा (UP PCS Officer Transfers) एसडीएम फर्रूखाबाद और अनूप कुमार को कानपुर नगर निगम का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है।

बता दें कि इसस पहले योगी सरकार ने प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) संवर्ग के 19 अफसरों का ट्रांसफर किया था। जिसमें कई जिलों के अपर जिलाधिकारी (ADM), मुख्य राजस्व अधिकारी (CRO) और नगर आयुक्त स्तर के अधिकारी शामिल थे। तबदला सूची में दुर्गेश मिश्रा, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, वाराणसी को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, गोरखपुर, अनिरुद्ध प्रताप सिंह, स्थानांतरणाधीन अपर जिलाधिकारी (नगर), मेरठ को अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), मुजफ्फरनगर बनाया गया था।