36 C
Lucknow
Thursday, May 28, 2026

हीट वेव और भीषण गर्मी को लेकर सीएम योगी का निर्देश, कहा- अलर्ट रहे प्रशासन

Must read

लखनऊ: हीट वेव को लेकर सीएम योगी (CM Yogi) ने सक्त आदेश दिया है। उन्होंने डीएम, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग और राहत विभाग (relief department) अलर्ट रहने कहा है। साथ ही अस्पतालों में मरीजों के लिए पर्याप्त व्यवस्था रखने और पेयजल और बिजली आपूर्ति पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया है। सीएम ने राहत और बचाव कार्यों में सतर्कता बरतने पर जोर देने को कहा है। वहीं जनता से लू से बचाव के लिए सतर्क रहने अपील की है।

उन्होंने बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है, साथ ही श्रमिकों को हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से बचाने के निर्देश दिए हैं। बता दें सीएम योगी लगातार नजर बनाए हुए हैं। बीते दिन भी उन्होंने भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के दृष्टिगत जनसामान्य को हीट स्ट्रोक, निर्जलीकरण और गर्मी से होने वाली अन्य समस्याओं से बचाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर प्रभावी ढंग से कार्य करने को कहा था।

सीएम योगी ने कहा था कि योगी ने कहा कि जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग और राहत एजेंसियां पूर्ण सतर्कता और अलर्ट मोड में रहें। प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में अभिभावक बच्चों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने दें और उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाते रहें। बुजुर्गों को भी तेज धूप से बचाएं और उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच कराते रहें। ढीले और हल्के रंग के सूती वस्त्र पहनें. साथ ही, ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और ओआरएस, नींबू पानी जैसे पेय पदार्थों का सेवन करें।

मुख्यमंत्री ने कहा था कि धूप में बाहर निकलते समय सिर को अवश्य ढककर रखें. गर्मी के मौसम में खेतों, बाजारों, गोदामों और रिहायशी क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा उपायों को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए। अग्निशमन विभाग पूरी तत्परता और तैयारी के साथ कार्य करे। निर्माण कार्यों और खुले स्थानों पर कार्यरत श्रमिकों को लू, थकावट और निर्जलीकरण से बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। कार्यस्थलों पर पेयजल, छाया और प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article