पुलिस टीम ने गहने, एक मोटरसाईकिल, अवैध तमंचा व मोबाइल किया बरामद
कन्नौज। थाना छिबरामऊ एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने थाना छिबरामऊ क्षेत्र की एक महिला की हत्या कर पहने हुए गहनों को लूट कर भाग जाने वाले वांछित अभियुक्त शालू उर्फ शल्लू पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा कारतूस व मृतका के पहने हुए गहने बरामद किए गए हैं।
विगत 25 मई अपराह्न थाना छिबरामऊ क्षेत्र के बनवारी नगर में हुई महिला की हत्या के सम्बन्ध में मृतिका के पति राजीव वर्मा ने प्रार्थना पत्र दिया कि वह अपने पुत्र सुभांशु के साथ अपनी दुकान से घर आया तो देखा कि घर का गेट खुला हुआ था तथा उसकी पत्नी कमरे के अन्दर बेड पर मृत अवस्था मे पडी थी और नाक से खून आ रहा था तथा चेहरे पर चोट के निशान थे देखने पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या करना लग रहा है।
एसपी ने बताया कि घर के पास गली मे लगे सीसीटीवी कैमरे में एक अज्ञात व्यक्ति लाल मोटरसाइकिल से पैदल जाते हुए दिखाई दे रहा है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना छिबरामऊ पर मु0अ0सं0 233/26 धारा 103(1) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात व्यक्ति पंजीकृत किया गया था।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आज गुरुवार सूचना पर छिबरामऊ फर्रूखाबाद रोड़ इण्डियन पैट्रोल पम्प से पहले रोड़ के किनारे थाना छिबरामऊ पुलिस,एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम पर अभियुक्त शालू उर्फ शल्लू पुत्र फुंदन उम्र करीब 37 वर्ष निवासी मोहल्ला जेरकिला थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई ने पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की जिसमें अभियुक्त शालू के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
एसपी ने बताया कि अभियुक्त के कब्जे से बरामद 06 अंगूठी पीली धातू व एक छल्ला हाथ की अंगुँली का एक जोड़ी झुमकी , एक जोड़ी टॉप्स , एक जंजीर पीली तथा एक मोटर साइकिल व एक तमंचा 315 बोर मय एक खोखा कारतूस व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं एक फोन व 500/ रूपये बरामद हुए।
उन्होंने बताया कि अभियुक्त को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल सीएचसी भेजा गया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त शालू का कोई आपराधिक इतिहास नही है।
पूछताछ पर अभियुक्त शालू उर्फ शल्लू उपरोक्त ने बताया कि वह राजीव वर्मा की गाड़ी 03 साल चला चुका था इसलिये मुझे राजीव वर्मा के घर की पूरी जानकारी थी कि यह लोग कब अपनी दुकान के लिये निकलते है और कब वापस आते है।
अभियुक्त ने बताया कि 25 मई को समय करीब 01.40 बजे मै राजीव वर्मा के घर गया तथा उनकी पत्नी मंजू वर्मा जो घर पर अकेली थी उनसे करीब 02 घंटे घरेलू बाते करता रहा। मेरे ऊपर लोगो का करीब 6-7 लाख का कर्जा है जिसको लेकर लोग मुझे परेशान करते है। उसी के चलते मैने मंजू वर्मा से 30 हजार रूपये उधार मांगे तो मंजू वर्मा ने पैसे देने से मना कर दिया तब मैने उनके चेहरे पर घूसों से वार किया और वह बेहोश होकर गिर पड़ी और मैने उसका पहने हुए जेवर 06 अंगूठी पीली धातू व एक छल्ला हाथ की अंगुँली का एक जोड़ी झुमकी , एक जोड़ी टॉप्स , एक जंजीर पीली धातू तथा उनके घर पर खडी एक मोटर साइकिल लेकर चला गया।


