34 C
Lucknow
Friday, August 21, 2026

यूपी में मौसम का बड़ा अलर्ट, 27 से 30 मई तक आंधी-तूफान, बिजली और ओलावृष्टि की चेतावनी

Must read

 

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर खतरनाक करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने 27 मई से 30 मई 2026 तक प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, आकाशीय बिजली, धूल भरी आंधी, तूफान और ओलावृष्टि को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कई इलाकों में भीषण गर्मी और लू चलने की भी चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में हवा की रफ्तार काफी तेज हो सकती है। कई क्षेत्रों में अचानक मौसम बदलने, बिजली गिरने और तेज धूलभरी आंधी चलने की संभावना जताई गई है। किसानों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी गई है क्योंकि तेज हवाओं और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान पहुंच सकता है।
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक सभी जिलों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन टीमों को भी सतर्क कर दिया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े न हों तथा बिजली कड़कने के समय मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का सावधानी से उपयोग करें। वहीं भीषण गर्मी को देखते हुए दोपहर में बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।
प्रदेश के कई जिलों में पिछले दिनों भी तेज आंधी और बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ था। ऐसे में इस नए अलर्ट ने प्रशासन और आम लोगों दोनों की चिंता बढ़ा दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article