37 C
Lucknow
Wednesday, May 27, 2026

गैस सिलेंडर अचानक हुआ ब्लास्ट, घर के उड़े चिथड़े, 3 किशोरों का हाल देख चीख पड़े लोग

Must read

चंदौली: चंदौली (Chandauli) में बलुआ थाना क्षेत्र के ग्राम चकनौदार में एक बड़ा हादसा हो गया। घर में रखा भरा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर अचानक लीकेज के कारण तेज धमाके (gas cylinder exploded) के साथ फट गया। घटना में 3 किशोर घायल हुए हैं। धमाका इतना जोरदार था कि पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

खबरों के मुताबिक, सिलेंडर घर में नियमित उपयोग के लिए नहीं बल्कि इमरजेंसी स्थिति के लिए सुरक्षित रखा गया था। देर रात अचानक गैस रिसाव होने के बाद सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिससे घर में आग लग गई। धमाके की तीव्रता से टीन-शेड के परखच्चे उड़ गए और मकान की दीवारों और पिलरों को भी नुकसान पहुंचा। इस हादसे में जोगिंदर, राहुल, शिवम और शुभम घायल हो गए, सभी की उम्र लगभग 16 वर्ष बताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि सभी को हल्की चोटें आईं और कोई बड़ा जनहानि नहीं हुई।

घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में मदद की और स्थिति को नियंत्रण में किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़ित परिवार ने संबंधित गैस एजेंसी से तकनीकी जांच, उचित मुआवजा और बीमा सहायता की मांग की है। इस संबंध में बलुआ थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला गैस लीकेज से हुए हादसे का प्रतीत हो रहा है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article