नवाबगंज
फर्रुखाबाद के नवाबगंज में एक पिता ने अपनी बेटी के साथ ससुराल में मारपीट का आरोप लगाते हुए दामाद के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव बरारीख निवासी दलबीर खान ने आज दोपहर 12 बजे नवाबगंज थाने पहुंचकर तहरीर दी।
दलबीर खान ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी 9 साल पहले नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी एक युवक के साथ दान-दहेज देकर की थी। शादी के बाद से ही दामाद लगातार उनकी बेटी के साथ मारपीट करता आ रहा है।
इस मामले को लेकर कई बार समझौते भी हुए, जिसके बाद बेटी को मायके बरारीख से ससुराल सलेमपुर वापस भेजा गया। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर दलबीर खान आज अपनी बेटी के साथ नवाबगंज थाने पहुंचे और सलेमपुर निवासी दामाद के खिलाफ तहरीर दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने इस संबंध में बताया कि उन्हें तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
फर्रुखाबाद के नवाबगंज में एक पिता ने अपनी बेटी के साथ ससुराल में मारपीट


