39 C
Lucknow
Tuesday, May 26, 2026

पिता-पुत्र की चाकू गोदकर हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ क्रूरता का खुलासा

Must read

कानपुर में रविवार शाम हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया। यशोदानगर चौराहे के पास सड़क पर पिता शिवनारायण त्रिवेदी और उनके बेटे शिवम की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। सोमवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हमलावरों की क्रूरता सामने आई। रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने दोनों पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए और बचने का कोई मौका नहीं दिया। अत्यधिक रक्तस्राव, गहरे जख्म और सदमे के कारण दोनों की मौत हुई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि 26 वर्षीय शिवम पर सबसे अधिक हमला किया गया। हमलावरों ने उसके दिल के पास लगातार तीन बार चाकू घोंपा, जबकि पेट, कोख और पीठ पर भी कई वार किए गए। शिवम के शरीर पर कुल सात गहरे घाव मिले। वहीं 64 वर्षीय शिवनारायण के सीने, पेट और पीठ पर चार गहरे चाकू के निशान पाए गए। डॉक्टरों के अनुसार दोनों के शरीर पर तीन से छह सेंटीमीटर तक गहरे घाव थे। इसके अलावा सिर, हाथ और पैरों पर चोट के निशान भी मिले, जो हेलमेट और भारी वस्तुओं से मारपीट के दौरान आए बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद सोमवार को गांव सिकठिया, रामनगर सजारी और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश दिखाई दिया। पुलिस प्रशासन पूरे समय अलर्ट मोड पर रहा। दोपहर में जब दोनों के शव उनके घर पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृतकों की पत्नी सुधा लगातार आरोपियों को फांसी देने की मांग करती रहीं। बाद में शवों को पैतृक गांव ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया।

पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार बाइक टकराने के बाद हुए विवाद में आरोपियों ने पहले हेलमेट से हमला किया और फिर चाकू निकालकर पिता-पुत्र पर जानलेवा वार किए। एक आरोपी को मौके पर ही भीड़ ने पकड़ लिया था, जबकि अन्य आरोपियों को सोमवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी करन वर्मा के दोनों पैरों में गोली लगी है। घायल बेटे सत्यम की तहरीर पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article