41 C
Lucknow
Monday, May 25, 2026

गंगा दशहरा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 जोन, 14 सेक्टर, 50 नावें, 50 गोताखोर, 500 से अधिक पुलिस बल तैनात

Must read

फर्रुखाबाद। गंगा दशहरा के पावन पर्व पर थाना कादरीगेट क्षेत्र स्थित पंचालघाट गंगा तट पर श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। जनपद सहित आसपास के कई जिलों से हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से ही घाटों पर भारी भीड़ देखने को मिली, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया।
भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए। पूरे मेले क्षेत्र को 4 जोन और 14 सेक्टरों में विभाजित किया गया। गंगा नदी में सुरक्षा के लिहाज से 50 नावों और 50 गोताखोरों की तैनाती की गई, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत डेढ़ सेक्शन पीएसी, 16 क्यूआरटी टीम, 5 निरीक्षक, 70 दरोगा, 400 सिपाही और 80 महिला सिपाही तैनात किए गए। इसके अलावा 4 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी मौके पर लगाया गया, जिससे किसी भी अप्रिय घटना से तत्काल निपटा जा सके।
भारी भीड़ को देखते हुए शहर के प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू किया गया, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रही। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गंगा तट से दूर सुरक्षित स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई, जिससे घाटों पर अनावश्यक भीड़ का दबाव कम किया जा सके।
प्रशासनिक अधिकारियों की सतत निगरानी और पुलिस बल की मुस्तैदी के चलते पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होता रहा। श्रद्धालुओं ने सुरक्षित माहौल में गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article