41 C
Lucknow
Monday, May 25, 2026

कादरी गेट थाने से चंद कदमों की दूरी पर लकड़ी की दुकानों में लगी आग, पुलिस व स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Must read

फर्रुखाबाद। आवास विकास क्षेत्र में स्थित कादरी गेट थाने से चंद कदमों की दूरी पर रविवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लकड़ी की दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के दुकानदार व स्थानीय लोग अपनी-अपनी दुकानों से सामान हटाकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। लकड़ी का सामान होने के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही कादरी गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। कुछ ही देर में दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
पुलिस प्रशासन और स्थानीय नागरिकों की तत्परता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि आग आसपास की अन्य दुकानों और रिहायशी इलाकों तक फैल सकती थी। समय रहते उठाए गए कदमों से जनहानि नहीं हुई, हालांकि कई दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया, जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article