35 C
Lucknow
Saturday, May 23, 2026

घटिया सामग्री से बन रहा सीसी मार्ग, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; डीएम से जांच की मांग

Must read

शमशाबाद/फर्रुखाबाद।
विकास खंड शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर तराई में बन रहे सीसी मार्ग को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की खुलेआम अनदेखी करते हुए घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। नाराज ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराए जाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार सीसी मार्ग के निर्माण में गिट्टी के स्थान पर मिट्टी का प्रयोग किया जा रहा है, जबकि पीली ईंटों का उपयोग कर गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है। उनका कहना है कि निर्माण कार्य केवल खानापूर्ति बनकर रह गया है और इसमें भारी अनियमितताएं बरती जा रही हैं।
शिकायती पत्र के अनुसार ग्राम निवासी अभय प्रताप पुत्र रतिराम के नेतृत्व में अनुराग, दीपु, मुकेश कुमार, राजेश कुमार और अमर सिंह सहित एक दर्जन ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि ग्राम प्रधान द्वारा कराया जा रहा सीसी मार्ग बेहद घटिया स्तर का है। यदि इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए तो लाखों रुपये की लागत से बनने वाले इस मार्ग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की पोल खुल सकती है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है, जो पूरी तरह गलत है। उनका कहना है कि “विकास का पैसा विकास में ही लगना चाहिए, न कि किसी के निजी लाभ के लिए।”
आक्रोशित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और निर्माण कार्य को मानक के अनुरूप दोबारा कराया जाए, ताकि आम जनता को बेहतर सुविधा मिल सके। साथ ही दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की भी मांग की गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article