35 C
Lucknow
Saturday, May 23, 2026

सात दिवसीय शांति महोत्सव का भव्य समापन, सैकड़ों ग्रामीणों ने सुने डॉ. प्रेम रावत के अमृत वचन

Must read

शमशाबाद/फर्रुखाबाद।
विकास खंड शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम खरेटा में आयोजित सात दिवसीय शांति महोत्सव कार्यक्रम का शनिवार को भव्य समापन हो गया। पूरे सप्ताह चले इस आध्यात्मिक आयोजन में प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया तथा डॉ. प्रेम रावत के अमृत वचनों को श्रद्धा और भाव के साथ सुना।
कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्म का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने न केवल प्रवचनों को ध्यानपूर्वक सुना, बल्कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को जारी रखने की इच्छा जताई। ग्रामीणों का कहना था कि ऐसे कार्यक्रम समाज में शांति, सद्भाव और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं।
समापन अवसर पर आयोजकों द्वारा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में फर्रुखाबाद के उद्योगपति डॉ. हेमचंद्र राजपूत को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उपस्थित अतिथियों को स्वयं की आवाज पुस्तक भेंट कर उन्हें आध्यात्मिक संदेश से जोड़ने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में कौशल वर्मा, प्रशांत वर्मा, आरेन्द्र कुशवाह, धर्मेंद्र और विमलेश सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। सभी आयोजकों ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई, जिसकी ग्रामीणों ने भी सराहना की।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article