42 C
Lucknow
Saturday, May 23, 2026

बीडीओ अनिल चंद्रा की नियमित निगरानी से ब्लॉक की गौशालाओं की बदली तस्वीर

Must read

फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देशन में विकासखंड कमालगंज की कई गौशालाओं में व्यवस्थाएं लगातार बेहतर होती दिखाई दे रही हैं। खंड विकास अधिकारी कमालगंज अनिल चंद्रा द्वारा लगातार किए जा रहे निरीक्षण और निगरानी का असर अब जमीनी स्तर पर साफ नजर आने लगा है। ब्लॉक क्षेत्र की विभिन्न गौशालाओं में साफ-सफाई, चारे, पानी और गौवंश के रखरखाव की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया गया है, जिससे गौशालाओं की तस्वीर बदलती दिखाई दे रही है।

बताया जाता है कि बीडीओ अनिल चंद्रा नियमित रूप से अलग-अलग गौशालाओं का निरीक्षण करते हैं और व्यवस्थाओं का मौके पर जाकर जायजा लेते हैं। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते हैं, जिससे व्यवस्थाओं में लापरवाही न हो। प्रशासन की सक्रियता के चलते गौशालाओं में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत हुई है और गौवंश के लिए हरे चारे व स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है।

ग्रामीणों और पशुप्रेमियों का कहना है कि पहले कई स्थानों पर अव्यवस्थाओं की शिकायतें सुनने को मिलती थीं, लेकिन अब प्रशासनिक सख्ती और नियमित मॉनिटरिंग के कारण हालात में काफी सुधार हुआ है। कई गौशालाओं में बेहतर प्रबंधन के चलते गौवंश सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण में रह रहे हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में भी प्रशासन के प्रति सकारात्मक संदेश गया है।जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर द्वारा गौसंरक्षण को लेकर दिए जा रहे निर्देशों का असर विकासखंड कमालगंज में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि ब्लॉक की सभी गौशालाओं को बेहतर सुविधाओं से युक्त कर उन्हें आदर्श गौसंरक्षण केंद्र के रूप में विकसित किया जाए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article