41 C
Lucknow
Friday, May 22, 2026

पीआरडी जवानों की मासिक परेड, फिटनेस और अनुशासन पर दिया गया जोर

Must read

 

फर्रुखाबाद। ए बी इंटर कॉलेज शमशाबाद के खेल मैदान में शुक्रवार को क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शुभम सिंह के नेतृत्व में पीआरडी जवानों की मासिक रिफ्रेशर परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब ढाई दर्जन जवानों ने प्रतिभाग कर शारीरिक दक्षता और अनुशासन का प्रदर्शन किया।
मासिक रिफ्रेशर परेड के अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शुभम सिंह ने कहा कि पीआरडी जवानों का स्वास्थ्य बेहतर बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि विषम परिस्थितियों में भी उन्हें सक्रिय और फिट रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होता है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की परेड न केवल शारीरिक मजबूती प्रदान करती है, बल्कि मानसिक रूप से भी जवानों को सुदृढ़ बनाती है।
उन्होंने आगे कहा कि “उत्तम ही नहीं, बल्कि सर्वोत्तम स्वास्थ्य के लिए नियमित अभ्यास और अनुशासन जरूरी है। मासिक रिफ्रेशर परेड के माध्यम से जवानों को फिट रहने के जरूरी टिप्स भी दिए जाते हैं, जिससे वे हर परिस्थिति में तैयार रह सकें।”
इस दौरान आयोजित परेड में प्रमोद कुमार, सुरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार यादव, अजीत कुमार, छोटेलाल, महेश सिंह, बबलू शर्मा, रामकुमार, अजय कुमार, विश्राम सिंह, मंसाराम, मुन्नालाल, नीरज कुमार, राजेश्वर सिंह, रामकृष्ण, गुड्डन देवी, संतराम, विनीत, सूरज, सरवन कुमार, बृजनंदन, परसुराम, सरदार सिंह, चेतराम तथा मनोज कुमार सहित अन्य पीआरडी जवानों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी जवानों को नियमित अभ्यास करने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article