37 C
Lucknow
Tuesday, May 19, 2026

पल्लेदार को डंपर ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल रेफर

Must read

मोहम्मदाबाद
थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हौली निवासी ओमकार के 25 वर्षीय पुत्र कुलदीप सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना भारतमऊ चौराहे के पास उस समय हुई, जब वह सुबह मजदूरी करने के लिए बाइक से अजीजल्पुर सीमेंट उतारने जा रहे थे।
बताया गया कि बोहरीकपुर की ओर से तेज गति और लापरवाही से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चालक डंपर मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कुलदीप को डायल 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. जितेंद्र यादव ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल राम मनोहर लोहिया रेफर कर दिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article