41 C
Lucknow
Monday, May 18, 2026

ठंडी कोल्ड ड्रिंक को लेकर बस स्टैंड पर बवाल, दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने दो को लिया हिरासत में

Must read

फर्रुखाबाद। शहर के लाल गेट स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कैंटीन पर कोल्ड ड्रिंक को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना से बस स्टैंड परिसर में मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार रोडवेज बस स्टैंड पर संचालित कैंटीन में कार्यरत कारीगर निशांत निवासी भोलेपुर, अंश निवासी हाथीखाना फतेहगढ़ और सागर निवासी भूसा मंडी के बीच सुनील व मोहन से कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत कोल्ड ड्रिंक की बोतल ठंडी न होने को लेकर हुई, जिस पर दोनों पक्षों में तीखी बहस होने लगी। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की व मारपीट शुरू हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात को काबू में किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पक्ष से सागर सक्सेना और दूसरे पक्ष से सुनील को हिरासत में ले लिया है। वहीं अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद कुछ समय के लिए बस स्टैंड परिसर में तनाव का माहौल बना रहा, हालांकि पुलिस की तत्परता से स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article