41 C
Lucknow
Monday, May 18, 2026

स्वीडन दौरे पर पीएम मोदी भावुक, रवींद्रनाथ टैगोर की हस्तलिखित सूक्तियों की प्रतियां मिलने पर जताया आभार

Must read

 

स्टॉकहोम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने स्वीडन दौरे के दौरान मिले विशेष उपहार को लेकर भावुक प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए बताया कि उन्हें गुरुदेव रबिन्द्रनाथ टैगोर की दो हस्तलिखित सूक्तियों की प्रतियां प्राप्त हुई हैं, जिसे उन्होंने अत्यंत प्रेरणादायक और ऐतिहासिक क्षण बताया।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि उन्हें रवींद्रनाथ टैगोर की सूक्तियों की प्रतियां प्राप्त हुई हैं और इसके लिए वह स्वीडन सरकार तथा वहां की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि गुरुदेव टैगोर की विचारधारा मानवता, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना को जोड़ने वाली रही है।

प्रधानमंत्री ने इस उपहार को भारत और स्वीडन के सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि टैगोर के विचार आज भी पूरी दुनिया को शांति, ज्ञान और मानव मूल्यों का संदेश देते हैं।

पीएम मोदी के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। कई लोगों ने इसे भारत की सांस्कृतिक विरासत के प्रति वैश्विक सम्मान का प्रतीक बताया।

भारत और स्वीडन के बीच पिछले कुछ वर्षों में व्यापार, तकनीक, हरित ऊर्जा और सांस्कृतिक सहयोग के क्षेत्र में संबंध लगातार मजबूत हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा दोनों देशों के रिश्तों को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article