फतेहपुर: यूपी के फतेहपुर (Fatehpur) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, रिंद नदी (Rind River) में नहाने गए 8 युवक डूब गए। हालांकि, 4 को मछुआरों ने बचा लिया। वहीं 4 की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों की लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घटना ललौली थाना क्षेत्र का है, गर्मी से राहत पाने के लिए तपनी गांव के 9 युवक रिंद नहाने के लिए गए। इस दौरान नहाते वक्त सभी युवक गहरे पानी में चले गए और सभी डूबने लगे. सभी को डूबता देख मौके पर मौजूद मछुआरों ने बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। हालांकि, मुछआरे 4 युवकों को ही बचाने में सफल रहे।
वहीं 4 युवक की डूबने से मौत हो गई। बचाए गए चारों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ची कराया गया है। पुलिस ने मृतकों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मरने वालों की पहचान हसीबुद्दीन, शाहिद, अंश और शान के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल देखने को मिल रहा है।


