40 C
Lucknow
Saturday, May 16, 2026

घोड़े से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत

Must read

फर्रुखाबाद। एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। घटना उस समय हुई जब अचानक एक घोड़ा बाइक के सामने आ गया, जिससे जोरदार टक्कर हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद कासगंज के थाना सिरपुर क्षेत्र के गांव कलाने निवासी 30 वर्षीय रजनीश पुत्र जसवंत सिंह काम खत्म कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव के पास पहुंचे, अचानक एक घोड़ा उनकी बाइक के सामने आ गया। इससे संतुलन बिगड़ गया और वह घोड़े से टकराकर सड़क पर गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही रजनीश की पत्नी रेखा और अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। घायल अवस्था में रजनीश को तुरंत इलाज के लिए लोहिया अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आवारा पशुओं की समस्या को लेकर नाराजगी जताई और प्रशासन से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article