34.3 C
Lucknow
Tuesday, June 9, 2026

गोरखपुर में सीएम योगी का दूसरा दिन, पूजा-पाठ से क्रिकेट स्टेडियम तक विकास पर होगा एक्शन

Must read

 

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर दौरे का आज दूसरा दिन है। सुबह मुख्यमंत्री Gorakhnath Temple में पूजा-अर्चना और गौसेवा करेंगे। इसके बाद वह जनता दर्शन कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और अधिकारियों को मौके पर समाधान के निर्देश देंगे।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम धार्मिक और जनसंपर्क गतिविधियों के साथ विकास परियोजनाओं पर भी केंद्रित है। जनता दर्शन के बाद सीएम योगी बेलीपार क्षेत्र के तालनदोर पहुंचेंगे, जहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे।

बताया जा रहा है कि यह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम लगभग 393 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। परियोजना को पूर्वांचल में खेल सुविधाओं के बड़े विस्तार के रूप में देखा जा रहा है। स्टेडियम बनने के बाद गोरखपुर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट आयोजनों के मानचित्र पर मजबूत पहचान बना सकता है।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक स्टेडियम परियोजना से स्थानीय युवाओं को खेल के बेहतर अवसर मिलने के साथ रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article