41.8 C
Lucknow
Wednesday, June 10, 2026

नेपाल में बालेन शाह सरकार को सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका

Must read

– भारत से आने वाले 100 रुपये के सामान पर टैक्स पर रोक

नेपाल। नेपाल में भारत से आने वाले छोटे सामानों पर लगाए गए टैक्स को लेकर बड़ा राजनीतिक और कानूनी विवाद खड़ा हो गया है। नेपाल की शीर्ष अदालत ने बालेन शाह सरकार को बड़ा झटका देते हुए भारत से आने वाले 100 रुपये तक के सामान पर लगाए जा रहे टैक्स पर रोक लगा दी है।

बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में सीमावर्ती क्षेत्रों में भारत से खरीदकर लाए जा रहे छोटे घरेलू सामानों पर भी टैक्स वसूला जा रहा था। इस फैसले को लेकर आम लोगों, व्यापारियों और सीमावर्ती नागरिकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही थी। मामला अदालत पहुंचने के बाद नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने हस्तक्षेप करते हुए टैक्स वसूली पर अंतरिम रोक लगा दी।

अदालत के इस फैसले के बाद नेपाल के नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। खासकर भारत-नेपाल सीमा से जुड़े इलाकों में रहने वाले लोग लंबे समय से इस टैक्स व्यवस्था का विरोध कर रहे थे। लोगों का कहना था कि रोजमर्रा की जरूरतों के छोटे सामान पर टैक्स लगाना आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने जैसा है।

राजनीतिक हलकों में भी इस फैसले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। विपक्षी दलों ने इसे सरकार की गलत आर्थिक नीति बताते हुए आम जनता को परेशान करने वाला फैसला करार दिया था। अब सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद सरकार की आर्थिक नीतियों और प्रशासनिक फैसलों पर सवाल उठने लगे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article