41.8 C
Lucknow
Wednesday, June 10, 2026

रामलला के दरबार पहुंचीं बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर, बोलीं- “यह अनुभव शब्दों में बयां नहीं हो सकता”

Must read

 

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में भगवान श्रीराम की भक्ति का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में बीजेपी विधायक मैथिलि ठाकुर अयोध्या पहुंचीं, जहां उन्होंने भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

रामलला के दर्शन के बाद मैथिली ठाकुर भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि “यह अनुभव शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। रामलला के दर्शन कर मन अत्यंत भावुक और आनंदित है।” मंदिर परिसर में उन्होंने कुछ समय ध्यान और प्रार्थना में भी बिताया।

अयोध्या में इन दिनों देशभर से श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों का लगातार आगमन हो रहा है। राम मंदिर निर्माण के बाद रामनगरी की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान और अधिक मजबूत हुई है। मैथिली ठाकुर के दौरे को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article