36 C
Lucknow
Tuesday, May 12, 2026

अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल टूटा, 25 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

Must read

नवाबगंज
नवाबगंज के फर्रुखाबाद मार्ग पर मंगलवार दोपहर को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से सिरमौरा बांगर पुलिया के पास एक विद्युत पोल टूट गया। इस घटना के कारण नवाबगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन बाधित हो गया और लंबा जाम लग गया।

आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी बिजली घर को दी। सूचना मिलने के बाद बिजली घर से जुड़े सिरमौरा फीडर को बंद कर दिया गया, जिससे करीब 25 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

सूचना मिलते ही लाइनमैन वीरसिंह और अनिरुद्ध कुमार मौके पर पहुंचे और मरम्मत का काम शुरू किया। एसडीओ धर्मेंद्र कुमार राजपूत ने बताया कि पोल टूटने की जानकारी मिलते ही लाइनमैन को मौके पर भेज दिया गया है और जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article