36 C
Lucknow
Tuesday, May 12, 2026

होटल सुमायला पैलेस का भव्य शुभारंभ,सिद्धन महाराज और अभिषेक सिंह ने किया उद्घाटन

Must read

– होटल में रेस्टोरेंट, फूड कोर्ट और एसी कमरों की सुविधा उपलब्ध

उरई, जालौन। शहर के पटेल नगर, जेल रोड स्थित होटल सुमायला पैलेस का शनिवार को भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिद्दन महाराज’ (पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 सिद्धरामदास तथा उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय चौधरी मौजूद रहे।
शुभारंभ अवसर पर होटल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों और क्षेत्रीय लोगों की बड़ी संख्या मौजूद रही। होटल प्रबंधन द्वारा अतिथियों के स्वागत के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। होटल सुमायला पैलेस में रेस्टोरेंट, फूड कोर्ट,पार्टी हॉल, बर्थडे पार्टी आयोजन और ठहरने के लिए एसी कमरों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अतिथियों ने नई शुरुआत पर शुभकामनाएं देते हुए होटल प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान अतिथियों को सुमायला पैलेस का चित्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में जलील भाई (मुंबई वाले), हाफिज गुलाम हुसैन, कैलाश प्रजापति, विक्की परिहार, मैनेजर मोहम्मद आदिल, जफीर मंसूरी, मुबास्सर मंसूरी एवं जीएम मोहम्मद आदिल समेत कई लोग मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article